बेगूसराय- टैंकर ने सायकिल सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल, NH जाम, भारी बवाल!

SHARE:

बेगूसराय ब्यूरो प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बेगूसराय जिले में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है ताजा मामला उस वक्त देखने को मिला जब तेज रफ्तार ट्रैंकर ने साइकिल सवार एक मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक की है । बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी सचिंद्र महतो अपने साइकिल से घर से बिशनपुर मजदूरी करने जा रहा था तभी तेज रफ्तार टैंकर ने एन एच पार करने के दौरान उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से करीब आधे घंटे तक एन एच 31 पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है । शव की पहचान रजौड़ा निवासी मजदूर सचिंद्र महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मजदूर अपने घर से रोज की तरह मजदूरी करने साइकिल से जा रहा था तभी उसे टैंकर ने कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है लोगों का कहना है इस जगह आए दिन तेज रफ्तार की वजह से लोगों की जान जा रही है लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जाम के दौरान मौके पर दूसरे ट्रक ने एक पुलिस वाहन को भी ठोकर मार दी जिसके बाद नाराज लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी।
बाईट- धर्मवीर कुमार , निवर्तमान वार्ड पार्षद

Join us on:

Leave a Comment