पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सभी तकनीकी सहायक पदाधिकारियों के साथ जिले में चल रही योजनाओं एवं कार्यो की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण प्रमंडल को निदेश दिया गया कि अपने-अपने योजनाओं के कार्यो का स्थल पर जाकर सतत् पर्यवेक्षण कर उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायेंगे। साथ हीं भूमि अधिग्रहण सतत् लीज नीति के तहत् अधिग्रहण की जाने वाली भूमि की सूचना पी.एम.जी. के वाट्स एप ग्रुप पर अचूक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सभी अंचल अधिकारी और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि भू-अर्जन के मामलों को प्राथमिकता पर रखकर निष्पादित किया जाए। सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महादलित विकास मिशन की योजनाओं की भूमि अविलम्ब मापी कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बराबर रोपवे से संबंधित सहायक अभियंता को निदेश दिया कि 14 दिसम्बर को दामोदर रोपवे, कोलकता के साथ बैठक कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ हीं अंचल अधिकारी, मखदुमपुर के प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि हर हाल में बराबर पर्यटन क्षेत्र स्थल के अतिक्रमित भूमि को 02 दिनों के अंदर मुक्त कराया जाए तथा उसका प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया।




