दो पक्षों के बीच मारपीट में मां की गोद से बच्‍चे को छीन बेरहमी से मार डाला!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बच्‍चे के पिता ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

(वैशाली) : बिहार में वैशाली जिले के खोरमपुर गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक माह के बच्चे को मां की गोद से छीन जमीन पर पटक कर पांव से कुचल बेरहमी से मार डाला गया। पुलिस ने पिता विकास कुमार के आवेदन पर 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं। दर्ज FIR में कहा गया है कि पहले के किसी विवाद को लेकर भुखल पासवान, मिथुन पासवान, बलकेसिया देवी, सुमित्रा देवी, वीणा देवी, कुंदन पासवान और पुकार पासवान लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर गाली-गलौज करते हुए घर पर हमला कर दिया। इन्‍हें गाली देने से मना किया गया तो इन्‍होंने घर पर रह रहे बच्‍चे की दादी चिंता देवी, दादा बीजा पासवान और मां अंजली कुमारी को मारना शुरू कर दिया। इस दौरान मिथुन पासवान ने अंजली को जमीन पर पटक दिया और उसकी गोद में एक महीने के शिशु अभिनव कुमार को भी छीनकर पटक दिया। इतना ही नहीं, उसने बच्‍चे को पैर से भी मारा। इससे वह जोर-जोर से रोने लगा। नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच सका। बच्‍चे की मौत के बाद पुलिस ने उसका पोस्‍टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment