छपरा पुलिस केंद्र मेंआज स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन!

SHARE:

छपरा से राजन की रिपोर्ट

पुलिस केंद्र छपरा में सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिस कर्मी के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्वलित कर सारण एसपी संतोष कुमार ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी स्वास्थ्य को लेकर के जांच शिविर में भाग लिया । जिसमें मस्तीचक से आए हुए आई स्पेशलिस्ट चिकित्सक के द्वारा सभी कर्मियों की दूरदृष्टि की जांच की गई। सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि यह जांच शिविर इसी लिए लगाया गया है, क्योंकि कैंप में आने वाले हमारे महिला पुलिस और पुरुष पुलिस दोनों होते हैं और अपने को किस तरह से फिट रखना है । समय-समय पर जांच करना है । जिससे किसी प्रकार की शारीरिक कष्ट उनको ना हो और अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैदी से तैनात रह सके । इसी उद्देश्य के साथ में यह जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जांच शिविर में दो तरह के कैंप लगाए गए हैं । पहले जांच में शुगर टाइफाइड हैपेटाइटिस आंखो की रौशनी की जांच की जा रही है । वही खासकर महिलाओं के लिए शरीर के प्रत्येक भाग में जोड़ों का दर्द होता है । जिसको लेकर के काफी परेशानियों का सामना उनको करना पड़ता है ।उसके लिए एस आई सुनील कुमार साहा एक्यूप्रेशर एवं पुरातन कलारी थेरेपी से जांच कर रहे हैं और उसका तत्काल प्रभाव दिख भी रहा है। सेकंड शिप्ट मे ऐसी महिलाएं जो पुलिस पदाधिकारी है। पुलिस कर्मी है और उनके साथ में मैरेज होने के बाद बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । बच्चे का होना बच्चे का पालना से लेकर के तमाम चीजें जो उनको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ता है । उसको लेकर के यह जांच शिविर का आयोजन किया गया है । ताकि किसी भी परिस्थिति में वह स्वस्थ रखें और ऐसा जांच शिविर हम समय अनुसार बार-बार लगाए जाएंगे। जिससे हमारे पुलिसकर्मी कभी भी अस्वस्थ ना रह सके ।किसी को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर के यह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment