मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

मानस चंद्र सेतु , मधेपुरा

कंस्ट्रक्सन लेबर युनियन के तत्वाधान में ग्लोबल युनियन बिल्डिंग एंड उड वर्कर्स इंटरनेशनल (बीडब्ल्यूआई) एवं एफएनवी के सहयोग से मधेपुरा  जिला के उदाकिशुनगंज में विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रकांता महाविद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र बाबू ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा मधेपुरा जिले में कार्यक्रम कराने हेतु आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता की ज्यादा आवश्यकता है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष केशर कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 दिसंबर 1948 से हर साल पूरे विश्व में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है अगले वर्ष इस आयोजन के 50  वर्ष पूरे हो जायेंगे । श्री सिंह ने कहा कि इस वर्ष का थीम , “गरिमा ,स्वतंत्रा और सभी के लिए न्याय ” है.

 श्री सिंह ने कहा कि मानवाधिकार वे प्राकृतिक मौलिक अधिकार हैं जो जाति,लिंग,राष्ट्रीयता,भाषा,धर्म या किसी अन्य आधार पर भेदभाव किये बिना सभी को प्राप्त होते हैं.

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनीन्द्र कुमार मंडल ने विस्तार पूर्वक कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला. महिला अधिवक्ता श्रीमती नूतन किसलय ने कहा कि घरेलू हिंसा,बाल विवाह, बलात्कर और यौन उत्पीड़न ,वैवाहिक विवाद ,कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं महिलाओं के प्रति असामनता को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता जतायी.उन्होने सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सलाहों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया.

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मधुबन ग्राम पंचायत की मुखिया पूजा कूमारी ने कहा महिलाओं को सबसे ज्यादा ध्यान अपने और बच्चों को शिक्षित करने पर देना चाहिए । पंचायती राज व्यवस्था महिलाओं के सशक्तिकरण का वाहक बनी है. उन्होंने प्रतिभागी महिला निर्माण श्रमिकों को मनरेगा से जुड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार में भागेदारी सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सक एस के संत, डा ए के मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के बिना कोई सम्मान, स्वतंत्रता और न्याय नहीं हो सकता. हर किसी को हर जगह सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा  उपलब्धता  मानवाधिकार के श्रेणी में आता है

कार्यक्रम में 50 से ज्यादा प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कंस्ट्रक्शन लेबर युनियन के अध्यक्ष हीरालाल पासवान ने किया ।

कार्यक्रम को प्रीतम कुमार मंडल,चितरंजन सिंह एवं एडवोकेट संतोष मेहता ने भी संबोधित किया.

इस मौके पर उप मुखिया मधुबन कुमुद कुमार मेहता गुंजन देवी सहित बहुत संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे । 

Join us on:

Leave a Comment