पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद।
बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है! इस कड़ी में मीटर बाइपास एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए चौबीस लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के पखनपुरा, ज्ञानी बिगहा, शांति नगर, मठियापर (हबलीपुर), मोहन बिगहा, नया बिगहा, लखीसराय,चोपहा,मोहनपुर आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए चौबीस लोगो को पकड़ा गया है! पकडे गये लोगों में गणेश कुमार पर 262204 मंटु कुमार पर 22600 शिवेद्र कुमार पर 22600 नरेश प्रसाद पर 22600 प्रमोद कुमार पर 22600 जगेश्वरी देवी पर 58187 सत्येंद्र कुमार शर्मा पर 17686 गोपाल भारती पर 28921 सुरेंद्र यादव पर 8656 जंतु कुमार पर 43877 नीलम देवी पर 15271 लालदेव पासवान पर 16827 रामईश्वर शर्मा पर 17744 सलूजा सिन्हा पर 8648 लालनारायन प्रसाद पर 8889 दिनेश प्रसाद पर 6942 धनराज प्रसाद सिंह 14046 पर नरेश यादव पर 16035 मनीष कुमार पर 21757 राघो सिंह पर 20638 संतोष कुमार पर 32967 मुन्ना कुमार पर 15932 बिन्देश्वर पासवान पर 14670 एवं ब्रजकिशोर प्रसाद पर 21050 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला कनीय विधुत अभियंता अखिलेश कुमार शर्मा,नवीन कुमार,अनिल कुमार,शैलेश कुमार सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!




