अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

छपरा से राजन की रिपोर्ट

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारीगण, लोक अभियोजक, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मीगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री गितिका त्रिपाठी, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, सारण छपरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मान्ननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण, श्री रामलाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष कुमार, ए०डी०एम० डाँ गगन, श्री सुमन कुमार दिवाकर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह – विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एवं श्री जितेश कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण ने मानवधिकार विषय पर उपस्थित लोगो को संबोधित किया। मान्नीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा, श्री राम लाल शर्मा द्वारा मान्नीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय कुमार अभिषेक बनाम बिहार राज्य के संबंध में बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में प्रस्तुत करते समय हथकड़ी न लगायी जाय और उसके मानवाधिकार एवं सम्मान का ख्याल रखा जाय साथ ही उन्होने निपुण सक्सेना बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में पारित निर्णय के आलोक में सभी थाना प्रभारी को अपराध के पीड़ित को न्यायालय के अनुमोदन से प्रतिकर दिया जा सकता है, जो दिया जाना अति आवश्यक एवं न्यायासंगत है।

Join us on:

Leave a Comment