हाइवे पर वाहन चलाते समय गाड़ी की स्पीड पर ध्यान नही दिया तो होगी कारवाई!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर

इन दिनों हाइवे पर हाईस्पीड वाहन चलाने वालों पर पुलिस शख्ती बरत रही है। हाइवे पर वाहन चलाते समय गाड़ी की स्पीड पर ध्यान नही दिया तो पुलिस की करवाई के जद में आएंगे। बता दे कि कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के समीप पुलिस एनएच 28 पर वाहन चेकिंग किया। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले लोगो पर पुलिस ने कई लोगो पर जुर्माना करते हुए चालान भी काटे। हालांकि पुलिस की इस करवाई से कई राहगीर नाराजगी भी जाहिर किया। राहगीरों का कहना है कि एनएच पर लगभग सभी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ती है, पुलिस को सभी पर करवाई करनी चाहिए। वही इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने से आय दिन एनएच पर दुर्घटना होती रहती है। एनएच पर तेज वाहन की रफ्तार पर पुलिस की करवाई लोगो की सुरक्षा को ही किया जा रहा है।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment