संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
कुढ़नी उप चुनाव में भाजपा की जीत के कई मायने हैं। लोगों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है। उप चुनाव में जीत से पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव व 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए बेहद अहम है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को केरमा में आयोजित सभा में कही।
जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के साथ कुढ़नी पहुंचे। श्री दलसानिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने उप चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य किया है। इस कार्यक्रम में लोजपा चिराग के जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही भी मौजूद रहे, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह जीत कुढ़नी की महान जनता के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार विधायक राजू सिंह, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, मनोज शर्मा, मनीष कुमार, नितेश कुमार सिंह थे।
बाइट संजय जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा




