प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय राज्यसभा राकेश सिन्हा ने बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में गंगा नदी से कटाव से बचाव के लिए स्पेशल मेंशन मे राज्यसभा सांसद ने देश मे नदियों से हो रहे कटाव पर चिंता ब्यक्त की उन्होंने कहा हर साल कटाव के कारण लोग विस्थापित हो रहे हैं कोशी,गंगा, गंडक ब्रह्मपुत्र नदियों मे हर साल बाढ़ तबाही मचाती है असम के साथ उत्तर बिहार के जिले इससे काफ़ी प्रभाबित होते हैं राकेश सिन्हा ने बेगूसराय के चमथा, मधुरापुर. नयागांव, मधुसूदनपुर,बिशनपुर, भबानंदपुर, शाम्हो की चर्चा करते हुए कहा दर्जनों बार मैं स्वयं दियारा क्षेत्र का दौरा किया स्थानीय प्रशासन को सुझाव दिया तथा समन्वय बनाकर तात्कालिक उपाय हुआ जो हर साल होता है बेगूसराय की लगभग 40%भूमि बाढ़ से प्रभावित होती है लाखों किसान इससे प्रभावित होते हैं इसका स्थायी निराकरण किया जाय तथा जहां जरूरत है वहाँ रिंग बांध का निर्माण किया जाय इससे बिस्थापन भी रुकेगा और समस्या का स्थायी निदान होगा लाखों किसान के आय मे बढ़ोतरी होगी




