औरंगाबाद- तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने टक्कर,माँ बेटा गंभीर रूप से जख़्मी!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें मां की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटे को हल्की चोटें आयी है। घटना सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव समीप एनएच दो की है। जख्मी महिला 45 वर्षीय विमला देवी व उसका बेटा कौशल कुमार शहर के फारम की रहने वाली है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment