संतोष तिवारी की रिपोर्ट
स्थान : समाहरणालय परिसर मुजफ्फरपुर बिहार
मुजफ्फरपुर : महिला एवं बाल विकास निगम मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ पूरा एक पखवारा मनाया गया है। इस जागरूकता पखवाड़े के आखिरी दिन आज दिनांक 9 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे मुजफ्फरपुर समाहरणालय से खुदीराम बोस स्टेडियम तक 2 किलोमीटर वकथन का आयोजन किया गया। इस वाकथन को जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने हरी झंडी दिखा कर आरंभ किया। इस वाकथान में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका की सदस्य एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस वाकथन के विषय पर मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि महिलाओं में लैंगिक हिंसा को रोकने के प्रति जागरूकता के लिए यह वाकथन का आयोजन किया गया इससे शहर में महिलाओं को लैंगिक हिंसा के प्रति सजग किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में लैंगिक हिंसा के को प्रदर्शित करने वाली रंगोली एवं सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया गया था जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया।
बाइट :
प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर




