संतोष तिवारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के केदार गुप्ता ने इस जीत का श्रेय कुढ़नी की महान जनता का जीत बताते हुए कहा की नीतीश कुमार जिस तरह से अनुसूचित भाइयों पर , अतिपिछड़ा भाइयों को जिस तरह से लाठी से पिटवा रहे है उसी का परिणाम है, उन्होंने कहा की कई बूथ को छाप लिया गया फिर भी जीत गये, यू तो चुनाव के दौरान अमर्यादित जिस तरह से भाषा का प्रयोग किया गया था उसका जबाब कुढ़नी की जनता ने दे दिया है, कुढ़नी के इस चुनाव ने बहुत कुछ साफ दिखा दिया है, उप चुनाव के एक फ्लैस बैक में चलते है बोचहाँ विधानसभा उप चुनाव में BJP के साथ थे नीतीश कुमार उन्होंने बीजेपी के लिए बोचहाँ में नीतीश कुमार ने सभाए की थी वहाँ बीजेपी हार गई, अब देखिये यहाँ पर महागठबंधन के साथ है और जदयू मतलब नीतीश कुमार साथ में तेजस्वी ने सभाए कर ली और हार गई, अब सवाल उठने लगा है की जहाँ जहाँ नीतीश जी सभा करेंगे वहां हार जायेंगे ? नीतीश कुमार अपने पार्टी का लाज नहीं बचा पाए इस उप चुनाव में बहुत करीब से देखा जाये तो नीतीश ने सभाए की थी तो कुर्सियां चली थी, फिर भी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, अगले दिन चिराग और रविकिशन के सभा का भीड़ नीतीश कुमार के किये कराये पर पानी फिर गया, पासी समाज की गहरी नाराजगी भी एक फैक्टर है,




