ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाल पोखर दिखी में आपसी विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि लाल पोखर गांव निवासी टिंकू सिंह के 35 वर्षीय पत्नी टूनमुन देवी अपने घर की साफ सफाई कर रही थी इसी दरमियान किसी बात को लेकर उसके देवर के साथ विवाद हो गई। इसी बीच देखते ही देखते दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गया।
तभी सदर थाना क्षेत्र के डिग्गी लाल पोखर गांव निवासी विनोद महतों के पुत्र राकेश महतो उर्फ सुखारी महतो ने चुनमुन देवी को पीछे से वार कर दिया जिसके कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर मौत के बाद परिजनों ने सदर थाने के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वही महिला के आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। महिला की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।




