छपरा से राजन की रिपोर्ट
छपरा शहर के चेस्ट किलिनिक में एक 16साल के लड़के का इलाज के दरमियान मौत हो जाने पर मृतक परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की और स्टाफ को भी पीटा साथ में जाते समय नर्सिंग होम का मॉनिटर और कुछ सामान भी लेते गए बताते चलें कि रामपुर का 16 वर्षीय बच्चे को उसके परिजन शहर के नामी चेस्ट क्लीनिक में इलाज कराने ले गए। एक रात रखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि इनके शरीर में खून की कमी है इस वजह से कुछ टेस्ट लिख रहा हूं उसे टेस्ट करा लीजिए लेकिन उन लोगों ने केवल होमोग्लोबिन का टेस्ट कराकर डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने कहा कि मैंने जो लिखा था वो टेस्ट नहीं कराएं। इसी बात पर कहासुनी हुआ और मृत के परिजनों ने हाथापाई कर लिए और सभी दरवाजे पर लगे क्लास शीशे को तोड़ने लगे उसी टेबल को तोड़ने लगे और जाते समय मॉनिटर और कुछ सामान लेते गए।




