संतोष तिवारी की रिपोर्ट
डॉ एन सरवन कुमार सचिव, कृषि अतिरिक्त प्रभार ,पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार ने आज जिले मे भ्रमण कर संबंधित योजना मुख्य मंत्री चौर विकास अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।साथ ही समाहरणालय सभागार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।सभी स्तर पर स्थित पशु अस्पतालों में सभी अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।पशु चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया। एस एच बी क्यू और फूड एंड माउथ रोग में किए गए टीकाकरण में लगे टीकाकर्मियों का मानदेय भुगतान लंबित है जिसे हर हालत में 20 दिसंबर तक भुगतान करने का निर्देश दिया।पशु दवा आपूर्ति /परिचालन हेतु भाड़े के वाहन का प्रयोग करने का निदेश दिया गया। एम्बुलेटरी वाहन पर निर्भर न रहे।सभी अस्पतालों में कृत्रिम गर्भाधान भी सुनिश्चित करने को कहा गया।मत्स्य विभाग की योजनाओं का कार्यान्वयन तेजी से जिला में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौर विकास योजना के तहत जिले में 30 हेक्टेयर में कार्यादेश दिया गया है जिसे आगामी दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा।सम्पदा योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र भी संचालित है। उन्होने सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।बैठक में डी एम प्रणव कुमार उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी,भी उपस्थित थे।




