पंकज कुमार जहानाबाद।
कॅरियर ट्री एच0 आर0 साॅल्यूशन्स द्वारा जिला नियोजनालय, जहानाबाद के तत्वावधान में कल कौशल विकास केन्द्र, मीना भवन, ग्राम+पो0 – टेहटा, मोहल्ला- राजायन, प्रखण्ड- मखदुमपुर में जाॅब कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसमें 18-21 वर्ष के न्यूनतम 50%अंको के साथ उत्तीर्ण युवा (केवल पुरुष) भाग ले सकते है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। उत्तीर्ण होने के बाद गुजरात सुजुकी मोटर्स प्रा0 लि0, द्वारा एन0 सी0 वी0 टी0 से 2 वर्षीय आई0 टी0 आई0 कराया जायेगा, और इस दौरान 11,600 रु0 प्रतिमाह दिया जायेगा। उसके पश्चात उन्हें 7 माह तक 21,000 रु0 प्रतिमाह दिया जायेगा
अतः अनुरोध है कि अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थीगण इस जाॅब कैम्प से लाभ उठाएं।




