रुचि ठाकुर विशेष संवाददाता
कहते हैं प्रेम गली अति सांकरी , और यही कुछ चरितार्थ मंगलवार को लखीसराय के चानन प्रखंड के जानकीडीह गांव का है! जहां 40 50 वर्ष पूर्व सुरेंद्र मिश्र ने एक मुस्लिम महिला रायका खातून से प्रेम विवाह किया था ! और शादी के बाद हिंदू धर्म स्वीकार कर उसने अपना नाम रेखा देवी रख दिया था! हालांकि बाकायदा जानकीडीह गांव में मतदाता सूची समेत अनेक सरकारी कागजातों में भी नाम उनके दर्ज हैं! जबकि इनके बेटा और बेटी ने अलग-अलग धर्मों को अपना लिया बेटी नरमा खातून ने जहां मुस्लिम धर्म मान ली वही बेटा बबलू पांडे ने हिंदू धर्म मानते हुए पूरी हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए अड़ गए! जिसके बाद पुलिस को दस्तक देना पड़ा, और अंत में बबलू पांडे को पूरी तरह से अंतिम संस्कार कराने की इजाजत तो खुद पुलिस मोकामा की पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल के बाद दीया! हालांकि कह सकते हैं कि पुलिस की सूझबूझ से बहुत बड़ी घटना घटित होने से भी बच गई!




