अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
गया। गया शहर के गांधी मैदान से हम पार्टी के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 66वाँ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि मार्च कार्यक्रम में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शामिल हुए। यह श्रद्धांजलि मार्च गांधी मैदान से निकला जो काशीनाथ, सिविल कोर्ट, समाहरणालय होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी जहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस कार्यक्रम के नेतृत्व हम पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी के अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




