ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रहे साथ, नौकरी की साथ, बारात गए साथ, और मौत को गले भी लगाया साथ. सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत. दोनो एक ही कंपनी फिल्पकार्ट में करते थे काम. दोस्त की शादी से लौट रहे थे दोनो दोस्त. अज्ञात वाहन में टक्कर से एनएच 22 पर हुआ हादसा. पटना से सीतामढ़ी बाइक से गए थे बारात. लौटने के क्रम में हुआ हादसा.
खबर वैशाली के भगवानपुर से है जहाँ निजी कंपनी फ्लिपकार्ट में काम करने वाले दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनो दोस्त किसी दोस्त की शादी में पटना से सीतामढ़ी गए थे जहाँ से लौटने के दौरान मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 के चकाकु के पास ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही दोनो दोस्त की मौत हो गई. मृत दोनो युवक की पहचान राहुल और आलोक के रूप में की गई है जो पटना के गायघाट के रहनेवाले है. घटना के बाद दोनो परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया कि राहुल और आलोक दोनो की पुरानी दोस्ती थी लगभग काम साथ रह कर करते थे. दोनो ज्यादा समय साथ रहकर बिताते थे और नौकरी भी साथ ही करते थे. दोनों दोस्त की शादी में पल्सर बाइक से पटना से सीतामढ़ी गए थे. जहां से लौटते समय सड़क दुर्घटना में दोनो की मौत भी हुई साथ साथ. घटना की सूचना के बाद दोनो के परिजन शव लेने सदर अस्पताल पहुंचे थे. जहां रो रो कर दोनो के दोस्ती की बात बता रहे थे. परिजनों ने बताया कि राहुल और आलोक को बारात कार से जाने केलिए बोला गया था लेकिन दोनो बारात कर जल्दी पटना आना चाहते थे. यही कारण था कि लोगो के मना करने के वावजूद बाइक से चले गए थे. इस विषय मे पटना के रहने वाले टिंकू कुमार ने बताया कि बारात गए थे रात में बाराती अटेंड कर भी लिए थे जब उधर से लौट रहे थे तब घटना हुआ. हम लोगों को पता चला कि दोनों स्पॉट डेथ हो गए हैं. पटना से सीतामढ़ी बारात गई थी. यह दोनों पल्सर बाइक से गए हुए थे. दोनों फ्लिपकार्ट में काम करते थे दोनों दोस्त हैं दोनों पटना गायघाट के रहने वाले है.
बाइट-टिंकू कुमार,परिजन.




