बाईक छीनने के क्रम में अपराधियों ने युवक को मार दी गोली!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ समस्तीपुर।

एक बार फिर जिला मैं अपराधियों ने युवक को गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया।

समस्तीपुर जिला के ताजपुर बंगरा थाना क्षेत्र के ताजपुर से महुआ जानेवाली मार्ग सिरसिया पावर हाउस के पास सोमवार की संध्या अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक मोटरसाइकिल छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। और उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना अंतर्गत ग्राम गंगापुर निवासी लालबाबू का पुत्र रवि शंकर कुमार के रूप में बताया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को स्थानीय निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। सूचना पाकर बंगरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने में जुट गई है।ताजपुर के सिरसिया में मोटरसाइकिल छिनतई एवं युवक को गोली मारने की घटना निंदा करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी ने दोषियों की गिरफ्तारी एवं ताजपुर में बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment