ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में जमनी विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर में गोली चली है। जिसमे से राकेश कुमार को दाहिने हाथ में गोली लगी है साथ ही कई लोग गम्भीर रूप से जख्मी है जिसका सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में सोमवार की दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर जितेंद्र सिंह अवध किशोर सिंह एवं दूसरे पक्ष गब्बर सिंह के बीच झड़प हो गई। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति बन गई जिसमें गोलीबारी हुई है। गोली लगने से राकेश कुमार पिता अवध किशोर सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगाई। साथी आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
बाईट: वैशाली एसपी मनीष




