भाकपा-माले के दिवंगत कामरेड दिनेश पासवान और वजीर पासवान की बरसी मनाई गई!

SHARE:

पंकज कुमार मसौढी।

भाकपा-माले के दिवंगत कामरेड दिनेश पासवान और वजीर पासवान का बरसी जहानाबाद प्रखंड के किनारी बाजार में काफी धूमधाम से मनाया गया भाकपा-माले ने दिवंगत कामरेड दिनेश पासवान और वजीर पासवान का बरसी जहानाबाद प्रखंड के किनारी बाजार में काफी धूमधाम से मनाया गया। दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रतिमा पर फूल - माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया गया। उसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहानाबाद प्रखंड सचिव कामरेड हसनैन अंसारी ने किया। जबकि कार्यक्रम को संबोधित माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड अरुण सिंह यादव, दर्शन पासवान आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि दिवंगत कामरेड दिनेश पासवान और वजीर पासवान हमारे पार्टी बरिष्ट नेता माने जाते थे। दोनो नेताओं ने पार्टी को काफी विस्तार किया था और मजदूर, किसानों का हक, अधिकार को लेकर संर्घष करते हुए दोनो अंतिम सांस ली थी। नेताओं ने संकल्प लिया कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हमलोगो का दायित्व है और उनके अधूरे संर्घषोंं को आगे बढायेंग।

Join us on:

Leave a Comment