समस्तीपुर- पंचायती राज पदाधिकारी ने लिया मथुरापुर पंचायत का जायजा!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों का जायजा लेते हुए मुखिया राधा देवी सहित पंचायत समिति सदस्य अनुराधा कुमारी आदि को कई आवश्यक निर्देश दिए।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों का जायजा लेते हुए मुखिया राधा देवी सहित पंचायत समिति सदस्य अनुराधा कुमारी आदि को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण क्रम में पंचायती राज पदाधिकारी ने वार्ड 12 में बनाए जा रहे पीसीसी की गुणवत्ता फ्लैंक के दोनों तरफ मिट्टी नहीं देने को लेकर मुखिया से अविलंब मिट्टी दिलाने का आग्रह करते हुए कहा कि अधूरे पीसीसी को अविलंब पूरा कराया जाए। वहीं दूसरी और पंचायत के मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय में 15 वी वित्त से पंचायत समिति कोश से बनाई गई शौचालय का भी निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर तकनीकी सहायक पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार कई वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment