नालंदा में भी लालू के वेहतर स्वास्थ्य के लिए राजद नेताओ ने किया हवन।

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांटेशन की सफलता हेतु प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सूर्यनगरी औंगारीधाम सूर्यमंदिर प्रांगण में राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर हवन किया,और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जल्द से जल्द स्वस्थ होने व लम्बी उम्र की कामना किया। लोगों ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद गरीबों, असहायों, दलितों, शोषितों, पीड़ितों व किसानों की आवाज है। लोगों ने कहा कि आज पूरा बिहार गरीबों, असहायों, शोषितों के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना व हवन हो रहा है। इस समय पूरा देश लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ा है।

बाइट।विनोद यादव राजद नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment