ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ्य,जीवन दीर्घायु के लिए हवन यज्ञ।
सोनपुर में आज सुबह बाबा हरिहर नाथ मंदिर में राजद नेता निर्दोष यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता,समर्थकों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ्य , जीवन दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा अर्चना की शुरू की इस दौरान हर हर महादेव के नारे भी लगाए गये मालूम हो की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज सिंगापुर स्थित अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करेगी। राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ्य होने के पूजा अर्चना किया। राजद नेता निर्दोष यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उनके स्वास्थ्य कामना के लिए आज बाबा हरिहर नाथ मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना किया है जल्द से जल्द स्वस्थ हो और अगला पिछड़ा की लड़ाई को लड़ने के लिए स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच में जल्द से जल्द वापस आए पूजा अर्चना के दौरान राजद कार्यकर्ता,समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव का फोटो और पार्टी का झंडा लेकर शमील थे। हरिहर नाथ मंदिर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव और रोहनिया आचार्य स्वास्थ्य ने की कामना करते हुए नजर आए




