नालंदा – युवक ने गले में फंदा डालकर कर लिया सुसाइड!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोहन कुआं गैस गोदाम के समीप सीएमएस में काम करने वाले सुमित कुमार ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि सुमित कुमार सरमेरा प्रखंड के अहियापुर मुसहरी गांव के रहने वाले हैं जो वर्तमान में सोहन कुआं भारत गैस के गोदाम के पास किराए के मकान में रहकर सीएमएस कंपनी में रहकर एटीएम में रुपया डालने का काम करते थे। मृतक के भाई ने बताया कि सुमित कुमार के ऊपर सीएमएस कर्मियों के द्वारा काम का दबाव डाला जाता था इतना ही नहीं सुमित कुमार के ऊपर बैंक एटीएम में पैसा डालने को लेकर गवन का भी आरोप लगाया था। इन्ही सब बातों से तनाव में आकर सुमित कुमार ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई ने बताया कि उसके ऊपर इस तरह का गलत आरोप लगाया गया जिसके कारण वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था। सुमित कुमार के मौत का जिम्मेदार सीएमएस कंपनी को ही ठहराया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।समीर कुमार मृतक का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment