छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, भतीजे को भी मारने का प्रयास!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

भाई ही बना सगे भाई का दुश्मन ,छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर ले ली जान,चाकू से भतीजे को काटने का भी किया प्रयास

भागलपुर,नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, भाई -भाई के रिश्ते को तार-तार करता हुआ यह खबर झकझोर कर रख देगी ,सगे भाई ने ही अपने भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, भागलपुर नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

क्या है मामला?

बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था, उसको लेकर दो भाई में रविवार की सुबह झड़प शुरू हुई, यह झड़प इस कदर बढ़ता चला गया कि भाई ही सगे भाई का दुश्मन बन गया, मृतक अपने घर के पास था तभी छोटा भाई भातीजो के साथ मारपीट करने लगा और चाकू से भतीजे को काटने का प्रयास करने लगा। जिसे देखकर अनिल कुमार राय बचाने के लिए दौड़े। इसी क्रम में छोटे भाई राजू कुमार ने पिस्तौल से गोली चला दी। जो बड़े भाई अनिल कुमार राय को लग गई जिसके बाद परिजन घायल को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीनी विवाद में सगे भाई ने ले ली भाई की जान

वहीं मृतक के बेटे का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था जिसके कारण छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। पहले दोनों भाई में आराम से बातें हो रही थी लेकिन अचानक छोटा भाई आक्रोशित हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि वह पिस्टल तान कर मेरे पर गोली चलाई में छिप गया तो मेरे पिताजी को गोली लगी और आनन-फानन में हम लोग मायागंज अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी भाई है फरार, पुलिस कर रही है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सूचना मिलते ही बिहपुर थाना कि पुलिस पहुंचकर शिनाख्त में जुट गई है, पुलिस ने ग्रामीणों एवं उनके परिवार जनों से कई बिंदुओं पर वार्ता की जिससे पता चला दोनों भाई में जमीनी विवाद को लेकर तू तू मैं मैं हुई और छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, वही पुलिस छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment