पहली गोली लगते गिरे मुखिया पति , भागे तो खदेड़कर मारी और तीन गोली!

SHARE:

संतोष तिवारी कि रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर अपराधियों के हौसले बुलंद है,अहियापुर थाना क्षेत्र में मुखिया पति प्रकाशचंद्र यादव मुंशी टुनटुन सहनी के साथ वार्ड छह में बन में रही सड़क की साइट से निकलकर अकेला राय चौक पर पान खाने निकले। रास्ते में परिचित के घर पर कुछ देर रुके। चार दिन पहले परिचित के घर में शादी हुई थी। वहां से मिठाई खाकर निकले। कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।
अपराधियों ने आठ राउंड गोली चलाई। मुखिया पति की पीठ में गोली
लगते वह बाइक से गिर गए। जान बचाने के लिए सड़क किनारे आलू की खेत की ओर भागे। बाइक से उतरे एक अपराधी ने खदेड़कर गोली चलाई। इसमें मुखिया पति को कुल चार गोली लगी। इधर, टुनटुन भी बाइक छोड़कर शोर मचाते भागा। गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। तब दोनों बाइक सवार फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। आलू के खेत से पिस्टल का एक खोखा मिला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बाइक सवार दिखे हैं।
मुखिया पति ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ग्रामीणों के दबाव पर पहली बार चुनाव लड़ा था। पंचायत के सारे लोगों से अच्छी बनती है। किसी ने साजिश रची है। पति की गंभीर हालत देख मुखिया ललिता देवी बार-बार ‘बेहोश हो रही थीं।

घर पर आवासीय बनवाने के बहाने आए थे अपराधी

स्मैकिया गिरोह के शूटर से गोली मरवाने की आशंका

बाइट

Join us on:

Leave a Comment