शटर काटकर 10 लाख ₹ की स्टील चोरी!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद में पुलिस की लाख चुस्ती और गस्ती के धत्ता बताते हुए चोरों ने अपने चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं इस घटना ने नगर थाना पुलिस की गश्ती पोल खोल कर रख दी है औरंगाबाद में रड़ दुकान के शटर काटकर चोरों ने 10 लाख रुपए का रड चोरी कर ली है घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव समीप की है दुकान मालिक रफीगंज के लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह बीती रात को भी अपना दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे जब सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि चोरों ने शटर काटकर दुकान की सारी सामान चोरी कर ली है वहीं दुकान के मालिक ने बताया कि चोरों के द्वारा दुकान में रखे सामान लगभग 10 लाख की चोरी की गई है इस चोरी की घटना के बाद दुकान मालिक ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी है जिसके बाद पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment