प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो चुका है और अपराधियों में कानून का भय खत्म हो चुका है और बेगूसराय पुलिस को खुलेआम अपराधी चुनौती दे हुए बेखौफ अपराधियों ने घर में एक युवक की चाकू से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत दो के वार्ड नंबर 9 की है। बताया जाता है कि दिनेश महतो का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार घर में सोया हुआ था तभी उसे चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रात 8 बजे तक घर के छत पर फोन पर किसी से बात कर रहा था लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चला। आज सुबह घर के अंदर उसका गला रेता हुआ शव पड़ा था। मृतक के अन्य परिजन दूसरे घर में थे। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कई घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि घटनास्थल पर हजारों की भीड़ लगी हुई है बेगूसराय में हाल के दिनों में लगातार हत्या लूट डकैती की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल हो रही है। बछवारा विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार ने कहा कि बेगूसराय में अपराधियों पर लगाम नहीं है लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसे रोकने में पुलिस पूरी तरह से विफल है। इस संबंध में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया की गला काटकर हत्या हुई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- मृतक के परिजन बाइट -प्रभाकर कुमार, सांसद प्रतिनिधि बछवारा विधानसभा
बाइट- रविंद्र मोहन प्रसाद, डीएसपी तेघरा




