कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
आगामी 17 दिसंबर को जिला पेंशन समाज का जिला मुख्यालय में वार्षिक समारोह मनाया जायेगा। वार्षिक समारोह को मनाने के लिए जिला पेंशनर समाज भभुआ के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को जिला पेंशनर समाज का वार्षिक समारोह मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम जिला पेंशनर भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 दिसंबर को एक बार फिर बैठक होगी। यह बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की जायेगी। बैठक में 10 दिसंबर को वार्षिक समारोह को लेकर होनेवाली बैठक में सभी पेंशनरों की उपस्थिति अनिवार्य होने को कहा गया है। बैठक में बताया गया कि वार्षिक समारोह के बाद आगामी 22 दिसंबर को सासाराम शाखा के पर्यवेक्षण में भभुआ शाखा के सदस्यों का चुनाव कराया जायेगा। बैठक में शिवपूजन सिंह, शालिग्राम सिंह, तपेश्वर तिवारी,बलिराम सिंह, रामनगीना सिंह, उमिर्ला कुमारी, तारकेश्वर पांडेय, उषा रानी समेत कई मौजूद रहीं।




