दरभंगा अशोक ठाकुर!
दरभंगा – जिले में बढ़े अपराधिक घटनाओं के बीच दरभंगा पुलिस ने चार लूट के अपराधी को गिरफ्तार कर सफल उद्भेदन का दावा कर रही है। इस बात की जानकारी दरभंगा के सदर DSP अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। अमित कुमार ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर कमरपट्टी के पास 28 नवंबर को कार पर सवार अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर पिस्टल का भय दिखाकर मोटरसाइकिल और रुपए की लूट कर ली थी।
लूट की घटना के बाद पीड़ित सुनील कुमार मिश्रा द्वारा इस घटना की लिखित शिकायत सिमरी थाना को दी गई। शिकायत मिलने के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। तथा सफल उद्भेदन के लिए टेक्निकल टीम की मदद ली गई। अनुसंधान के क्रम में 1 दिसंबर को पुलिस को पता चला कि NH 27 पर कमरपट्टी के अपराधी लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस अपनी करवाई करते हुए चारो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
वही सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए चारो अपराधी ( सुधांशु कुमार, विजय कुमार, महेश सहनी और रविनंदन कुमार ) मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधी के पास पुलिस ने एक पिस्टल, 10 मोबाइल, लूट के 11 हजार रुपया तथा एक आई 20 कार को बरामद किया है। वही डीएसपी ने कहा कि पूछताछ के क्रम में आरोपी द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। तथा गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
वही सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि अपराधी ने लूट की घटना को उस वक्त दिया जब पीड़ित सुनील कुमार मिश्रा अपने घर से बहन के घर सुबह 6 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के रामपुरा जा रहे थे। उसी क्रम में NH 27 पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने कार से ओवरटेक कर मोटरसाइकिल पर सवार सुनील कुमार मिश्रा से पिस्टल की नोक पर मोटरसाइकिल सहित दस हजार की लूट कर ली थी। वहीं अमित कुमार ने बताया कि इस सफल उद्भेदन में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अमित कुमार, सदर डीएसपी दरभंगा




