बिजली विभाग की मनमानी और पूरे गांव की बिजली काटने के खिलाफ घेराव!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग की मनमानी और पूरे गांव की बिजली काटने के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने जहानाबाद बिजली विभाग का घेराव किया।
इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा आज जहानाबाद में भाकपा माले कार्यालय से बिजली कार्यालय जहानाबाद तक आक्रोश मार्च निकालते हुए बिजली कार्यालय का घेराब किया,जिसका नेतृत्व आरबाईए जिला संयोजक वेंकटेश शर्मा ने किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता आरवाईए जिला कमिटी सदस्य योगेंद्र यादव ने किया! नेताओं ने बताया कि अभी लगातार बिजली विभाग द्वारा जिले के कई गावों का पूरा का पूरा बिजली काट दिया जा रहा है जबकि उस गांव के लगभग आधा उपभोक्ताओं द्वारा पूरा पूरा बिल दिया जा रहा है। नल जल योजना के मीटर का कनेक्शन भी काट दिया जा रहा है जिससे पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जा रहा है। हाल में ही दयाली बीघा, माया बीघा, भदसारा ,उसरी, इस्लाम चक, आंकोपुर समेत दर्जनों गांव का बिजली अचानक काट दिया गया। बच्चों की पढ़ाई से लेकर मोबाइल चार्ज करने की जटिल समस्या पैदा हो जाने से कई तरह के काम में बाधा पैदा हो जा रहा है। बिजली विभाग की यह अमानवीय कार्रवाई से विभाग तथा सरकार के खिलाफ नफरत एवं गुस्सा बढ़ रहा है। एक ही व्यक्ति को दो, तीन उपभोक्ता नंबर से बिल दिया जा रहा है। नए घरेलू एवं कृषि कनेक्शन के लिए लोग भटक रहे है। कनेक्शन देने में सरेआम घुस वसूला जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या को सुनने के लिए बिजली कार्यालय जहानाबाद में कोई व्यवस्थित सिस्टम नहीं है। चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है जिससे चरम घूसखोरी का आलम कायम हो गया है।प्रदर्शन में मौजूद घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने बताया कि आए दिन बिजली विभाग द्वारा मोदनगंज प्रखंड के दयाली बीघा, मखदुमपुर प्रखंड के आंकोपुर सहित जिले के कई गावों का बिजली काट दिया जा रहा है,तो कन्ही लगातार फर्जी बिल भेज कर लोगो को परेशान किया जा रहा है। 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिल कर मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा! प्रदर्शन में माले जिला सचिव निवास शर्मा, काको प्रखंड सचिव , विनोद भारती, मोदनगंज सचिव बितन मांझी, महिला नेत्री,रेणु देवी,प्रदीप कुमार,जगदीश पासवान, सोनू सिंह,अनिल पासवान,जितेंद्र बिंद,प्रेम राज सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Join us on:

Leave a Comment