कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चांद के ढेढुआ में नकदी समेत आभूषण की चोरी
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गुरुवार की रात चांद के ढेढुआ गांव में श्यामसुंदर सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये नकदी के साथ साथ लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये। वहीं शुक्रवार की सुबह बधार से बक्सा बरामद किया गया। जिसमें नकदी व गहना गायब था और कपड़ा मिला। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना चांद थाने की पुलिस को दी गयी। चांद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल की। इस दौरान पीड़ित श्यामसुंदर ने थाने में डेढ़ लाख नकदी व लाखों रुपये के आभूषण की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर रुपये व जेवरात रखे गये थे। जिसे चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इधर पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




