नीलगाय ने कार और बाईक को मारी ठोकर, तीन व्यक्ति गंभीर रूप हुए घायल!

SHARE:

छपरा से रमेंद्र की रिपोर्ट :

छपरा सारण। जिले के परसा सिवान सितलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के उतिमपुर नहर के समीप नीलगाय से चार पहिया वाहन की टक्कर होने के उपरांत घायल नीलगाय में बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे चार पहिया वाहन के साथ बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया।तीनो घायलों को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।

घायल युवक डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी नईमुद्दीन का पुत्र शाहिद अंसारी,सोहैल अख्तर का पुत्र सहिम अख्तर तथा निजामुद्दीन का पुत्र मेराज आलम बताया जाता है।चिकित्सक ने तीनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो युवक को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि नयागांव बाजार पर संचालित ख़ुशी क्लिनिक के चिकित्सक डॉ चंदन मेहता की पत्नी डॉ कस्तूरी अपने वाहन से गरखा मरीज देखने जा रही थी।

तभी उतिमपुर नहर के समीप अचानक तेजी गति से सड़क को पार करने के लिए नीलगाय आगे आ गई।और वाहन से टकरा गई।उसी दौरान सोनहो के तरफ से एक बाइक पर सवार तीन लोग परसा की तरफ जा रहे थे।जो नीलगाय से टकरा गया।जिससे बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गया।घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जनकारी लिया।और सड़क से छतिग्रस्त वाहन को हटाया।

Join us on:

Leave a Comment