प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
ताजपुर ज्वेलरी लूटकांड के खिलाफ दुकानदार एवं माले बृहस्पतिवार को निकालेंगे सुरक्षा मार्च
माले नेताओं ने की ज्वेलरी लूटकांड, फायरिंग की जांच
अपराधी का संभावित जूता एवं कपड़े अभी भी पड़े हैं घटनास्थल पर- माले
अपराधी की गोली से घायल कपड़ा दुकानदार मो० असरफ की सरकारी खर्च पर हो ईलाज, मिले मुआवजा- बंदना कुमारी
घटना में शामिल सभी अपराधी, सरगना की हो गिरफ्तारी- आसिफ होदा
मंगलवार को ताजपुर बाजार में घटी बहुचर्चित ज्वेलरी लूटकांड की तहकीकात बुधवार को सुबह भाकपा माले की टीम बंदना कुमारी, आसिफ होदा, मो० एजाज, मो० गुलाब आदि ने भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया!
जांच के बाद प्रेस को जारी ब्यान में माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डीएसपी को अपने जा़ंच के दौरान अपराधी के गोली के गंभीर रूप से घायल कपड़ा व्यवसाई मो० असरफ के दुकान दरगाह मस्जिद के पास जाना चाहिए. वहाँ के लोगों का ब्यान लिया जाना चाहिए!
इससे घटना का उद्भेदन में सहायता मिलेगी. बकौल स्थानीय लोग माले नेता ने बताया कि अभी भी एक अपराधी का संभावित जूता घटना स्थल से दक्षिण सड़क किनारे पड़ा हुआ है. घटना स्थल से पश्चिम गली में शर्ट, जैकेट पड़ा हुआ है!
स्थानीय लोगों ने पहचान होने की डर से अपराधी गली में कपड़ा खोलकर भागा होगा!
इससे पुलिस उपाधीक्षक का अवगत कराने की बता बताई गई है!
दूसरी ओर आज भी घटना से सहमें दुकानदारों ने अपनी- अपनी दुकान बंद रखने की बात बताई!
हलांकि माले नेताओं ने दुकानदारों से अपने- अपने दुकान खोलने की अपील की! इस दौरान व्यवसाई एवं भाकपा माले नेताओं की एक संक्षिप्त बैठक भी हुई!
बैठक से बिगड़ती कानून- व्यवस्था को दुरूस्त करने, व्यवसायियों की सुरक्षा, घायल दुकानदार को मुआवजा देने, घटना की उच्च स्तरीय एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर तमाम अपराधियों एवं सरगना को गिरफ्तार करने की मांग पर बृहस्पतिवार को 11 बजे से गांधी चौक से सुरक्षा मार्च निकालकर दरगाह पर प्रतिरोध सभा करने की घोषणा की गई!




