रिपोर्ट – अमित कुमार
राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक खत्म बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा को पराजित करने के लिए महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता कल से उपचुनाव में कैंप करेगा महागठबंधन का एक-एक नेता जनता के बीच हो जाएगा उन्होंने कहा कि कल से पार्टी के सभी नेता उपचुनाव में कैम्प। करेंगे।
जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प लिया है कि उपचुनाव में सभी लोग कल से काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को यहां से उखाड़ सीखेंगे और 2024 और 25 का एक बड़ा संदेश देंगे उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प ले लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे।
भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि आज एक महागठबंधन की बैठक में एक बड़ा फैसला ले लिया गया है और फैसला है जनता के बीच महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता तो जाएगा ही और उपचुनाव में भी सभी लोग कल से लगेंगे और फासीवादी ताकतों को सबक सिखाएंगे।





