जहानाबाद में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय जहानाबाद में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं राकेश कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के निर्देशानुसार गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा उनके संरक्षण विषय पर विधि विशेषज्ञ राजीव कुमार एवं शशि भूषण कुमार सिन्हा पारा विधिक स्वयंसेवक ने प्राचार्य के अध्यक्षता में उपस्थित छात्र छात्राओं को जागरूकता के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि आज समाज में जिस प्रकार से वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं उसका संरक्षण आवश्यक है। संविधान द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का संरक्षण करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है इसके अंतर्गत लाचार असहाय बुजुर्गों को यदि उनके परिजन सही रूप से देखभाल नहीं करते हैं और भोजन इत्यादि बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं ।जानकारी के अभाव में आज वरिष्ठ नागरिक गण इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं समय-समय पर सरकार उनके हित से संबंधित कई प्रकार की योजनाओं को संचालित करती है इसी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता के माध्यम से आम जनों को यह जानकारी देने का पहल करती है की उन्हें किस प्रकार की सहायता और कहां से प्राप्त होगा । वही शशि भूषण कुमार सिन्हा पारा विधिक स्वयंसेवक बच्चों से कहा कि आप अपने समाज में यदि किसी बुजुर्गों की उपेक्षा को करते हुए देखते हैं तो आप तुरंत पहल कर प्राधिकार को सूचित करें प्राधिकार की ओर से एक विशेष प्राधिकरण प्रत्येक जिलों में संचालित है यह प्राधिकरण अनुमंडल कार्यालय में सोमवार एवं बुधवार को संचालित होती है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सहायता केंद्र से भी आप उन्हें सहायता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो जानकारी प्राधिकार के माध्यम से आपको प्राप्त हुई है आप उसका सदुपयोग करें और अपने समाज में भी इसकी चर्चा करके लोगों को लाभ दिलाने के दिशा में सार्थक पहल कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment