ऋषिकेश की रिपोर्ट
राजगीर महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को देर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मंगलाचरण के साथ हुई जिसके बाद मुंबई के पार्श्वगायक शान के एक से बढ़कर एक गानों से दर्शक झूम उठे। शान ने अपने गीतों की प्रस्तुति मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन, ओम शांति ओम सहित अन्य बॉलीवुड के गानों से राजगीर महोत्सव में जलवा विखेरा। इससे पहले सर्वधर्म मंगलाचरण से महोत्सव की शुरुआत की गयी। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने मानवता के कल्याण के लिए ईश्वर की प्रार्थना की। उसके बाद गायिका डॉ. ममता शर्मा ने समां बांधा। गौरतलब है कि या राजगीर महोत्सव 3 दिनों तक चलेगा जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




