जहानाबाद- लोजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने मनाया 23 वां स्थापना दिवस!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष हेमंत शरणउर्फ कुंदन शर्मा के अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का 23 वां स्थापना दिवस समारोह केक काटकर एवं असहाय लोगों के कंबल वितरण कर मनाया गया इस मौके पर जहानाबाद जिला के सह प्रभारी धीरू शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी ने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म से उठकर गरीबों के बारे में सोचती है इसी सोच को लेकर आज जहानाबाद के राजा बाजार स्थित दक्षिणी दौलतपुर दलित टोला में लोक जनशक्ति पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष हेमंत शरण कुंदन शर्मा ने कहा कि हम लोग के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के आदेशानुसार जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाने का आदेश प्राप्त हुआ था जिसमें पार्टी के द्वारा सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि स्थापना दिवस को गरीबों असहाय लोगों के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था इस दौरान सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया एवं केक काटकर खुशी मनाया गया हमारे नेता आदरणीय चिराग पासवान जी जाति धर्म से उठकर गरीबों के लिए एवं बिहार बिहारियों के लिए हरदम सोचते हैं और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संकल्प ले की हम लोगों को संगठन को धारादार बनाने के लिए अभी से ही लग जाए और पार्टी का 24 वां स्थापना दिवस हर एक पंचायत में धूमधाम से मने यही संकल्प के साथ जाएं इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा जयंत कमांडो सविता नंद शर्मा जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान युवा प्रदेश महासचिव शशांक शर्मा जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा घोसी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष नंद सुमन मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष श्यामा कांत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment