कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कट्टा, कारतूस व खोखा के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने किया है। सोनहन थाना अध्यक्ष राकेश रोशन के नेतृत्व में ने सोनहन भभुआ मोड़ से सखवा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक कट्टा,कारतूस व खोखा बरामद किया है। पकड़े गये लोगों में सोनहन थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा का बेटा विवेक उर्फ पंडा मिश्रा है। वहीं दूसरा युवक पंचगावां निवासी स्व अशोक मिश्रा का बेटा दीपक मिश्रा है। तीसरा बदमाश पचगांवा का ही पूर्णमासी पाल का बेटा सुरंजन पाल है। पुलिस ने उक्त तीनों के पास से बाइक, मोबाइल सहित एक कट्टा, दो कारतूस और दो फायर किया हुआ खोखा बरामद किया है। उपरोक्त मामले में थाने के एएसआई रामसेवक प्रसाद सिंह ने युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद उक्त बदमाशों को कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




