कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर मामादेव मोड़ के पास से पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव के एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान पहड़िया गांव के रहनेवाले जमीर हजार के रूप में हुई है। जमीर वर्तमान समय में अपने भाई के साथ मोहनिया के डड़वा में रहता था। शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के बार में पूछताछ की तो परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसकी जानकारी मोहनिया थानेदार ललन कुमार ने दी।




