बेगूसराय- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 घर जमींदोज!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चार घरों को बुलडोजर से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। दरअसल खोदावंदपुर प्रखंड के नारायणपुर गांव में सरकारी जमीन पर एक घर बनाया गया था जबकि सागी गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर तीन छोटे-मोटे घर बना लिए गए थे। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की शिकायत कि गई थी। शिकायत की सुनवाई लोक निवारण शिकायत में मामला चला जिसके बाद लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी के आदेश पर आज खोदावंदपुर प्रखंड के नारायणपुर और सागी गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि जेसीबी के सहारे अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है । इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी । अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के द्वारा कोई विरोध ना हो इसको लेकर काफी संख्या में पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी। पुलिस बलों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment