रिपोर्ट – अमित कुमार
राजधानी पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं बीच सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर फायरिंग की घटना को अंजाम देना उनके लिए एक मनोरंजन से ज्यादा कुछ भी नहीं। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद एक और जहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते हैं वही राहगीर व आम नागरिकों में भय का माहौल कायम हो जाता है। नया मामला पटना के बिहटा से सामने आ रहा है जहां बिहटा रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा दो राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्चस्व व इलाके में खौफ कायम करने को लेकर फायरिंग किया गया है हालांकि घटना की सूचना मिलते हैं बिहटा थानाध्यक्ष समेत जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार बिहटा स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर के निकट फायरिंग की गई है बता दें कि रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर काफी भीड़ रहती है। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम है।घटना के संबंध में दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि टिकट काउंटर पर लोग कतार में खड़े थे इसी बीच टिकट कटाने को लेकर कतार में खड़े दो व्यक्ति में कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और एक बदमाश में दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया घायल की पहचान इब्रिस खान के रूप में हुई है इब्रिस को एक गोली लगी है घायल स्थिति में उसे एनएसआईटी बिहटा में भर्ती कराया गया है।




