रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई
टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी दासो गोप का पुत्र वीरेंद्र गोप के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वीरेंद्र गोप रविवार की सुबह अपने खेतों से आलू निकाल रहा था। तभी अज्ञात अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी। वही जब वीरेंद्र अपने खेतों में गोली लगने के बाद छटपटा रहा था तभी आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। जब पास जाकर देखा तो उसके सीने से खून निकल रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
BYTE-01 घायल का भाई
यह खबर एक्सक्लूसिव है इसको देख लिया जाए




