संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
कुढ़नी उपचुनाव जीतने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। सभी प्रमुख दलों ने जाति के हिसाब से बड़े-बड़े नेता मैदान में उतार दिए हैं सभी नेता वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं इसी के तहत शनिवार को भाजप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया मुस्लिम समुदायों को लुभाने के लिए कई तरह के वादे किए और वोट देने की अपील की क्षेत्र के दौरा के बाद माड़ीपुर स्थित होटल जेके रेजीडेंसी के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए महागठबंधन एवं ओवैसी पर निशाना साधा ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी तोड़ने की राजनीति करते हैं और शाहनवाज जोड़ने की राजनीति करता है हम ने दौरा कर लोगो को जोड़ा है। वहीं उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद एमवाई समीकरण का बात करती है लेकिन राजद वाई एम समीकरण पर चलती है। मुसलमानों को वोट के लिए इस्तेमाल करती है और फिर भूल जाती है मुस्लिम समुदायों के उत्थान के लिए राजद व महागठबंधन ने कोई काम नहीं किया है




