औरंगाबाद, गया, गोपालगंज समेत कई जिलों के एसपी नशामुक्ति में उत्कृष्ट योगदान के लिये होंगे सम्मानित!

SHARE:

पटना से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शराबबंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन जिलों के पुलिस अधीक्षक का हुआ चयन, पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जाएगा सम्मानित

: औरंगाबाद, गया, गोपालगंज समेत कई जिलों के एसपी का नाम है शामिल

(पटना): इस वक्त की एक बड़ी खबर पटना के मधनिषेध विभाग से मिल रही है जहां बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने व अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर प्रशस्ति पत्र के लिए चयन किया गया है।

इन जिलों के पुलिस अधीक्षक का हुआ चयन

बिहार पुलिस मुख्यालय के मधनिषेध विभाग की ओर से जारी सूची में कुल 9 जिले शामिल हैं। इनमें मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, बेतिया, कैमूर, सारण व गोपालगंज जिला है।

मुख्यालय की ओर जारी पत्र में इन जिलों के इन अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

शराबबंदी में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन व शराब के खरीद बिक्री पर लगाम लगाने में (1)जयंतकांत (SSP मुजफ्फरपुर), (2) बाबूराम (SSP भागलपुर), (3) हरप्रीत कौर(SSP गया) , (4) हरकिशोर राय(SP सीतामढ़ी), (5) कांतेश कुमार मिश्र (SP औरंगाबाद), (6) उपेंद्र नाथ वर्मा (SP बेतिया), (7) राकेश कुमार (SP कैमूर), (8) संतोष कुमार (SP सारण), (9) आनंद कुमार (SP गोपालगंज) शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment