ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
-जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहारशरीफ में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों ने भारत के संविधान की पूजा अर्चना की एवं उसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उसके प्रति निष्ठावान एवं देश की एकता अखंडता को बरकरार रखने की शपथ ली। कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने दिलीप कुमार ने कहा कि हमारा देश सैकड़ों वर्षों तक अंग्रेजों के चंगुल में फंसा रहा हम सैकड़ों वर्षों तक गुलामी की जंजीरों से बंधे हुए थे। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने सरकार की ओर भी इशारा करते हुए कहा की हिंदुस्तान में चलने वाले सभी पाठ्यक्रमों में भारतीय संविधान का एक अध्याय जरूर होना चाहिए जिससे कि वर्तमान पीढ़ी को नौजवानों को संविधान के तहत दी गई शक्तियों एवं अपने अधिकार का ज्ञान हो सके आज वर्तमान में जो देश की सरकार चल रही है ,वह बाबा साहब के द्वारा लाए गए संविधान को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है नागरिकों के मौलिक अधिकार को छिनने का काम किया जा रहा है नागरिकों की स्वतंत्रता को छीना जा रहा है जबकि देश की सरकार को यह समझना चाहिए कि सबसे पहले इस देश में नागरिक रहेंगे तभी हमारी सरकारें चलेगी। दिलीप कुमार ने सभी कांग्रेसियों की और मुखातिब होते हुए कहा कि हम कांग्रेसियों का सबसे बड़ा दायित्व है इस संविधान की रक्षा करना हमें अपने जान की बाजी लगाकर भी संविधान की रक्षा करना है साथ ही अगर देश की जनता के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार होता है उनके मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो उसके खिलाफ भी आवाज उठाना हम कांग्रेसियों का काम है।
बाइट।दिलीप कुमार कांग्रेस जिलाध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




