रुपए जमा कराने बैंक पहुंचे वृद्ध चौकीदार से पोता बनकर दो लाख लेकर फरार हुआ ठग!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

पुलिस की पैनी निगाह भी उचक्के पर लगाम लगाने में असफल रही है। ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा घटना शुक्रवार की दोपहर की है। शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले कचहरी चौक स्थित एसबीआई शाखा में देखने के समीप घटी। टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव निवासी व टाउन थाने के पूर्व चौकीदार ब्रह्मदेव पासवान अपनी पत्नी यशोदा देवी के साथ रुपए जमा कराने एसबीआई बैंक पहुंचे । जहां पहले से मौजूद एक ठग था जिसने वृद्ध को रिश्ते में दादा बताकर उसे उसके खाते में एक लाख रूपय पेंडिंग रहने की बात बताते हुए कहा कि यदि इस रूपय को नहीं निकाला तो वह रूपए कभी नहीं निकलेगा।। बस क्या था वृद्ध अपना पासबुक उस ठग को दे दिया जो निकासी फार्म भरवाकर वृद्ध से दो लाख रूपय उसके खाते से निकलवा लिया। बाद में वृद्ध को जमुई कोर्ट की ओर ले गया और उसे रूपय जमा कराने के लिए शपत पत्र बनाने का झांसा देकर रूपए लेकर फरार हो गया।

BYTE-01 राजीव तिवारी थानाध्यक्ष जमुई

Join us on:

Leave a Comment